Untold story of a state

Wednesday 30 March 2016



बिहार एक दृष्टि में

 1. सर्वप्रथम बिहार का उल्लेख शतपथ ब्राह्मण से मिलता है, जिसमे मिथिला के गौरवशाली समाज की आधारशिला रखने वाले विधेय माधव राजा का वर्णन किआ गया है।
2. बिहार शब्द वस्तुतः संस्कृत शब्द विहार का तदभव है, जिसका अर्थ होता है मठ अर्थात भिक्षुओं का निवास स्थान।
3. 12वी शातब्दी के अंत में ओदंतपुरी तथा उसके आस-पास में यहाँ बौद्ध विहारों की बहुसंख्या के कारण इस क्षेत्र का नाम बिहार पड़ा था।
4. बिहार पर सबसे पहले विजय पाने वाला मुस्लिम शासक मुहम्मद बिन बख्तियार खलजी था।
5. बिहार को नई मान्यता तथा प्रशासनिक इकाई के रूप में स्थान शेरशाह सूरी के शासनकाल में प्राप्त हुआ।
6. सन् 1764. में बिहार के बक्सर में अंग्रेज़ो और अवध के नवाब शुजाउद्दौला, बंगाल के नवाब मीर कासिम तथा मुग़ल सम्राट शाह आलम दृतीय की संयुक्त सेना के बीच निर्णायक युद्ध हुआ, जिसमे अंग्रेज विजयी हुए और इलाहाबाद की संधि(1765) के बाद लगभग पुरे भारत पर अंग्रेज़ो का अधिकार स्पष्ट हो गया।
7. सन् 1857 की क्रांति में बिहार में दानापुर के विद्रोही सैनिको का नेतृत्व जगदीशपुर के जमींदार कुंवर सिंह ने किया।
8. बिहार को बंगाल से पृथक प्रान्त बनाने की दिल्ली दरबार में 12 दिसम्बर को गोषणा हुई।
9. 22मार्च, 1912 को बिहार(उड़ीसा के साथ) राज्य के गठन की अधिसूचना जारी की गई। इसी कारण बिहार राज्य का स्थापना दिवस 22मार्च को मनाया जाता है।
10. 1अप्रैल, 1912 को बिहार ने बंगाल प्रेसीडेंसी से अलग प्रान्त के रूप में कार्य प्रारम्भ कर दिया।
11. 1916 में पटना उच्च न्यायालय तथा 1917 में पटना विश्विद्यालय की स्थापना हुई।
        
12. वर्ष 1936 में उड़ीसा को बिहार से अलग कर एक नए प्रान्त का दर्ज़ा प्रदान किया गया।
13. स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद सरायकेला और खरसावाँ को 1948 में बिहार के सिंहभूम जिले का अंग बना दिया गया।
14. वर्ष 1956 में भाषा के आधार पर राज्यों के पुर्नगठन के दौरान पुरुलिया और किशनगंज के कुछ भाग को पश्चिम बंगाल में शामिल किया गया।
15. 15 नवम्बर,2000 को बिहार का पुनः विभाजन किआ हुआ और भारतीय संघ के 28वें राज्य के रूप में झारखण्ड का उदय हुआ।
16. बिहार क्षेत्रफल की दृष्टी से देश का 12वाँ तथा जनसँख्या की दृष्टी से तीसरा सबसे बड़ा राज्य है।

1 comment: